• June 7, 2026 9:17 pm

छत्तीसगढ़ में तय हो गया CM का चेहरा, मंत्री TS सिंहदेव बोले- जिस राज्य में मुख्यमंत्री वहां फेस की जरूरत ही नहीं

Share More

26  सितम्बर 2022 | छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। सिंहदेव ने कहा कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री नहीं होता वहां चेहरे को लेकर सवाल होता है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार है, इसलिए यह सवाल ही नहीं उठता। यहां आगामी चुनाव में सीएम का चेहरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। उनके फेस पर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सिंहदेव ने कहा कि सबसे बेहतर राहुल गांधी ही हैं। भले ही राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन हमारा चेहरा वहीं होंगे।

रविवार को भिलाई दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सीएम चेहरा का नाम उजागर करते हुए कहा कि प्रदेश का जो मुख्यमंत्री होता है वही सीएम फेस होता है। वर्तमान में भूपेश बघेल सीएम हैं तो वे ही मुख्यमंत्री का चेहरा भी होंगे। पिछली बार पार्टी हाईकमान के पास कई चेहरे थे। कांग्रेस के घोषणा पत्र के अधूरे वादों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक संकल्प लेकर चली थी। सरकार बनने के बाद किसानों की ऋण माफी, धान का समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ सहित कई घोषणाएं पूरी की है। कुछ ऐसी भी मांगें हैं जो पूरी नहीं हुई हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी घोषणाओं को पूरा किया जाए और इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। कुछ टेक्नीकल इशू के कारण कुछ दिक्कतें हैं।

ढाई-ढाई साल का उठता रहा है सियासी बवंडर 
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का मुद्दा समय-समय पर गरमाता रहा है। सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री ने कभी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात नहीं रखी। हर बार आलाकमान के फैसले को अंतिम बताया जाता रहा। राजधानी रायपुर से दिल्ली तक विधायकों का आना-जाना होता रहा। तालाब के ठहरे पानी में कंकड़ डालने के बाद हलचल होने जैसा यह मामला भी यदाकदा उठता ही रहा है। ढाई-ढाई साल के मुद्दे को प्रदेश में सियासी बवंडर भी उठता रहा। इसे लेकर भाजपा नेता भी बघेल और सिंहदेव के साथ कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोलता रहा है।

सोर्स:–” हिंदुस्तान” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *