• June 8, 2026 2:37 am

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम, पहाड़ों पर आज हो सकती है बर्फ़बारी

Share More

26  दिसंबर 2022 |  देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर गंभीर होती जा रही है। दिनप्रतिदिन स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। इसके ऊपर कोहरा और भी सितम ढहा रहा है। सर्दी और ठिठुरन की वजह से लोग परेशान हैं। सड़कों पर विजिबिलटी बिलकुल शून्य है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक यही हाल रहेगा। सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा। हालंकि दिन में धूप निकलेगी लेकिन गलन और ठिठुरन में कोई कमी नहीं आएगी।

दिल्ली-एनसीआर लिपटा कोहरे की चादर में 

दिल्ली में ठंड अपने पीक पर है। रविवार को यहां सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से DND और यमुना एक्सप्रेस वे पर विजिबिलटी बहुत ही कम है। मौसम विभाग ने बताया कि आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री मापा गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

शिमला समेत कई जगहों पर हो सकती है बर्फ़बारी 

इस समय सैलानियों और पर्यटकों से भरा हुआ हिमाचल प्रदेश भी कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में है। लाहौल के केलांग में रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां का न्यूनतम पारा शून्य से 10.8 डिग्री नीचे लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली समेत प्रदेश के सात क्षेत्रों का पारा शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार और 29 दिसंबर को शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वाहन चालकों के लिए जारी हुई चेतावनी 

घने कोहरे और ठंड की वजह से सड़कों पर विजिबिलटी बहुत ही कम है। किसी वाहन के आगे कौन सा वाहन कितनी दूरी पर चल रहा है यह अनुमान लगाना भी बड़ा मुश्किल है। तमाम परेशानियों और कोहरे की वजह से हो रहे हादसों की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को चेतवानी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि कोहरे में यात्रा करने से बचिए। अगर यात्रा करनी भी पड़ रही है तो वाहन को नियंत्रित गति में चलाएं। साथ ही डिपर का उपयोग अवश्य करें।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *