• June 7, 2026 1:55 pm

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सीरम इंस्टीट्यूट का बड़ा फैसला, सरकार को मुफ्त में देगी Covishield की दो करोड़ डोज

Share More

29  दिसंबर 2022 |  देश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने बड़ा फैसला लिया है। सीरम इंस्टीट्यूट ने  केंद्र सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ डोज (खुराक) मुफ्त में देने की पेशकश की है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 410 करोड़ रुपये मूल्य की खुराक निशुल्क देने की पेशकश की है। पता चला है कि सिंह ने मंत्रालय से जानना चाहा है कि इन खुराकों की आपूर्ति कैसे की जा सकती है।

बढ़ाई गई जीनोम सिक्वेंसिंग

एसआईआई ने अब तक राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सरकार को कोविशील्ड की 170 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की है। चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच, सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। भारत ने कोविड संक्रमित नमूनों की निगरानी और जीनोम सिक्वेंसिंग को बढ़ा दिया है। केवल 27 प्रतिशत पात्र वयस्क आबादी ने एहतियाती खुराक ली है और सरकारी अधिकारियों ने इसे लेने के लिए लोगों से अपील की है।

अगले 40 दिन महत्वपूर्ण

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को आगाह किया कि अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि भारत में जनवरी में कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगर कोई लहर होती भी है, तो मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए देश की तैयारियों का आकलन करने के लिए बैठकें की हैं।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *