• June 6, 2026 4:43 am

कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती गीता ने किया गोठानों का निरीक्षण

ByPrompt Times

Jul 28, 2020
कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती गीता ने किया गोठानों का निरीक्षण
Share More

*महिला समूहों और गौठान समिति के काम-काज की सराहना**गोधन न्याय योजना का प्रथम भुगतान 5 अगस्त को*

बलौदाबाजारकृषि उत्पादन आयुक्त एवं प्रमुख अपर एम गीता ने जिले में पलारी विकासखण्ड स्थित ग्राम टीला एवं बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम  पुरैनाखपरी में स्थित मॉडल गोठानों का निरीक्षण कर उनकी गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने गोठान में गोधन न्याय योजना की गौपालको को होने वाली भुगतान सम्बंधित तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही गोठान में होने वाली विभिन्न अन्य गतिविधियां,महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों, ग्राम गोठान प्रबंधन समिति के सदस्यों से बातचीत उनके कार्यों के बारे में जानकारी एवं कार्यों को देखकर बेहद प्रसन्नता जाहिर किया। मौके पर टीला ग्राम गोठान समिति के अध्यक्ष बिहारी बघमार ने बताया कि हमारे समिति द्वारा सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक गोबर खरीदने का कार्य किया जाता है। गाँव मे कुल 58 पशुपालकों का गोबर बेचने के लिए  पंजीयन हुआ हैं। जिसमें से 44  हितग्राहियों ने अभी गोबर बेचने का कार्य किये हैं। सभी हितग्राहियों को पंजीयन कार्ड दिया गया हैं। गोठान प्रबंधन समिति का खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कोदवा शाखा में खुलवाया गया हैं। प्रमुख सचिव ने पूछा 58 हितग्राहियों में कितनें लोगों का खाता हैं। इस पर ग्राम गोठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 58 हितग्राहियों में 39 का सहकारी बैंक में खाता है। बाकी बचे हुए 19 लोगों को खाता खुलवाने के लिये बता दिया गया है। उन्होंने आगे बताया की अभी प्रतिदिन लगभग 25 गोपालकों से 15 क्विंटल गोबर आ रहा है।गोठान में कार्यरत अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष प्रेमीन साहू ने बताया कि हमारे द्वारा 15 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद का निर्माण किया गया हैं। जिसे 8 रुपये के दर से सामान्य किसानों एवं फॉरेस्ट विभाग को बेचा गया हैं। पैकेजिंग के लिए महिला स्व सहायता समूह ने नये मशीन की माँग किया जिस पर एम गीता ने तत्काल कलेक्टर को निर्देश देतें हुए इनकी समस्या का समाधान करने कहा  साथ ही और कैसा अच्छा से कार्य किया जा सकता इस बारे में विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये हैं। महिला स्व।सहायता समूहों की महिलाओं एवं एनआरएलएम से सम्बंधित महिलाओं ने एम गीता को गोबर से बनें दिये,अगरबत्ती,सीनरी एवं गमले,भेंट किये।इस दौरान गोठान में एम गीता,नीलेश क्षीरसागर एवं जगदीश सोनकर ने फलदार वृक्ष आम के पौधे का रोपण भी किया। गाँव के सरपंच चमेली गेन्द्रे ने भी एम गीता से बातचीत कर गोपालको को होने वाले फायदे के बारे में बताया। साथ ही इस योजना को एक ऐतिहासिक योजना भी कहा। निरीक्षण के दौरान  कृषि विभाग के संचालक नीलेश क्षीरसागर ,जल ग्रहण मिशन के सीईओ जगदीश सोनकर,कलेक्टर सुनील कुमार जैन,जिला पंचायत सीईओ डॉ फ़रिहा आलम सिद्दिक़ी, डीएफओ आलोक तिवारी अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान सहित वरिष्ठ अफसर उपस्थित थे।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *