• May 13, 2024 5:30 pm

कोविड-19 -कोरोना के 6 नए केस, डेंगू के 13 मरीज- जिले में आज 213 जगह पर होगी वैक्सीनेशन

18 अक्टूबर 2021 | रविवार को जिले में डेंगू के 13 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक 423 मरीज डेंगू के मिले हैं। इनमें से 327 शहरी इलाकों के हैं। ग्रामीण इलाकों के 96 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें जगराओं के 21, सुधार के 13, साहनेवाल के 15, कूमकलां के 11, हठूर के 6, सिधवां बेट के 7, खन्ना के 5, समराला के 2, रायकोट के 2, पायल के 3, पखोवाल के 4, मानुपुर के 2 और मलौद के 5 मरीज शामिल हैं। वहीं, कोविड के 6 नए मरीज मिले हैं।

इनमें से 4 लुधियाना और 2 बाहरी जिलों से संबंधित हैं। 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें 87573 लुधियाना के मरीज हैं। 85443 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केसेस में सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 2117 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। अन्य जिलों के राज्यों के 11688 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से 3 एक्टिव केस हैं और 1052 की मौत हो चुकी है।

अक्टूबर में अब तक 377742 ने लगवाई वैक्सीन

रविवार को 12219 लाभार्थियों ने वैक्सीनेशन करवाई। इनमें 7411 ने पहली और 4808 ने दूसरी डोज लगवाई। आज जिले में 213 सेशन साइट्स पर वैक्सीनेशन होगी। इनमें 18 में कोवैक्सीन और 195 पर कोविशील्ड लगेगी। अक्टूबर में अब तक 377742 लाभार्थियों ने वैक्सीनेशन करवाई है। इनमें से 231882 लाभार्थी पहली डोज वाले रहे। जबकि 145860 ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में अब तक कुल 3308903 की वैक्सीनेशन में से 2322679 पहली डोज वाले हैं। जबकि 986224 दूसरी डोज वाले हैं।

Source ;- दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *