13 जनवरी 2023 | छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। खबरों के अनुसार नक्सलियों ने धान बेचने गए ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है।
मृतक का नाम राममूर्ति गटपल्ली है। नक्सलियों ने उसूर धान उपार्जन केन्द्र में वारदात को अंजाम दिया है। घटना उसूर थानाक्षेत्र का है। घटना के बाद बीजापुर पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय मौके पर पहुंच गए हैं|
सोर्स :-“नईदुनिया”
