• June 5, 2026 10:13 am

मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, छत्‍तीसगढ़ में दो दिन बाद फिर लौट सकती है ठंड

Share More

12 जनवरी 2023 |  उत्तर दिशा से आने वाली हवा की गति मंद होने से वातावरण में हल्की गर्माहट आ गई है। पहले दिन का तापमान बढ़ा। अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद ठंड की वापसी हो सकती है। लेकिन कड़ाके की ठंड की संभावना नहीं के बराबर बताई जा रही है।

हवा की गति कमजोर होने के कारण दिन के तापमान में शुरू हुई बढ़ोतरी अब रात में भी देखी जा रही है। बुधवार को दिन में 30.0 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दो दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पर ही था। बीती रात में यह 12.5 रिकार्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से एक डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। किंतु इन हवाओं की गति कमजोर पड़ गई है। इसके कारण ठंडकता में मामूली परिवर्तन होने की संभावना है।
गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अभी कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ पैकेट में
प्रात:काल में कोहरा छा सकता है।
प्रमुख शहरों का मौसम
राजनांदगांव 30.0 12.5
रायपुर 30.2 12.7
बिलासपुर 30.0 11.3
दुर्ग 30.0 09.4

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *