• June 7, 2026 5:03 pm

पेशे से लोक कलाकार फर्जी आईएएस बनकर अधिकारियों पर जमा रहा था धौंस, जबरन कर रहा था वसूली, रायपुर में पकड़ाया

Share More

12 जनवरी 2023 |  छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नकली आइएएस पकड़ा गया है। खबरों के अनुसार आरोपित खुद को आइएएस बताकर संस्कृति विभाग के अधिकारियों पर धौंस जमा रहा था और उनसे अनुदान की मांग कर रहा था। शक को होने पर जानकारी ली गई जो फर्जी पाई गई। इसके बाद सिविल लाइन थाना की पुलिस ने आरोपित तारणदास भारती को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि आरोपित तारण दास भारती पेशे से लोक कलाकार है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय में पलारी निवासी तारणदास भारती पहुंचा। उसने खुद को उत्‍तर प्रदेश का आइएएस अफसर बताते लखनऊ में पोस्टिंग होना बताया। इसके बाद खुद को गायक बताते हुए अपनी संस्था के लिए आर्थिक सहयोग मांगा।

आरोपित ने अपने लेटरपैड में आवेदन किया, जिस पर उसके नाम के साथ आइएएस भी लिखा था। कुछ देर बाद वह चला गया। विभाग के अधिकारियों को उस पर शक हुआ। विभागीय अफसरों ने सिविल लाइन थाने में फर्जी आइएएस के खिलाफ की शिकायत की।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 170 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। सिविल लाइन टीआई सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक आरोपित ग्रामीण इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है और इसके लिए विभाग से अनुदान की मांग करता है। इसीलिए वह विभाग पहुंचा था। कुछ राशि बकाया होने का पता चला है। खुद को आइएएस बताकर विभाग वालों पर धौंस जमा रहा था।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *