• June 5, 2026 11:35 am

Crime News : छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, जानिए हत्या की वजह…

Share More

Crime News. हरदोई जिले में छोटे भाई ने पीट-पीटकर अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे अपने बड़े भाई को छोटे भाई ने इतना मारा कि उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार माधौगंज थाने के कस्बा कुरसठ के मोहल्ला गांधीनगर निवासी जयराम और जय खिलावन दोनों सगे भाई थे और एक ही मकान में रहते थे. राजगीरी करने वाला जयराम नशे का आदी था. वह रोज शाम को नशे की हालत में घर पहुंच कर छोटे भाई जय खिलावन की बेटी को गाली-गलौज करता रहता था. उसकी इस आदत से जय खिलावन काफी नाराज रहने लगा.

उसने उसे कई बार रोका-टोका, लेकिन वह अपनी आदत से बाज नही आया. उसकी रोज-रोज की इस आदत से मजबूर हुए छोटे भाई ने बुधवार को लाठी उठा कर सीधी उसके सिर पर मार दी. लाठी पड़ते ही जयराम वहीं पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे माधौगंज सीएचसी पहुंचाया जा रहा था, उसी बीच जयराम ने दम तोड़ दिया.

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *