• June 5, 2026 12:36 am

अस्पताल की लापरवाही ने ली जान, AB+ ब्लड की जगह युवक को चढ़ा दिया O+ ब्लड, मचा हड़कंप

Share More

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मान सिंह हॉस्पिटल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां सड़क हादसे में घायल युवक को खून की जरुरत सख्त जरुरत थी, लेकिन एक नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के चलते उसे गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया और सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, रोड एक्सीडेंट में घायल 23 वर्षीय युवक सचिन शर्मा को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए एसएमएस के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया था. एक्सीडेंट में सचिन का ब्लड ज्यादा बह गया था जिस बीच उसे खून की जरूरत थी. इसको लेकर डॉक्टरों ने सचिन को ब्लड चढ़ाने को कहा. सचिन को AB पॉजिटिव ब्लड चाहिए था, लेकिन वार्ड ब्वॉय ने दूसरे मरीज का ‘O पॉजिटिव’ ब्लड की पर्ची थमा दी. इसके बाद सचिन को जब AB+ की जगह O+ ब्लड चढ़ाया गया तो उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई और उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक सचिन की दोनों किडनी गलत ब्लड चढ़ाने के कारण काम करना बंद कर चुकी थीं. जिसके चलते उसकी मौत हुई है. वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. यह मामला सामने आने के बाद जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बोर्ड का गठन किया है. वहीं, सवाई मान सिंह अस्पताल के अधीक्षक राजीव बगरट्टा ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है.

जांच के लिए विशेष समिति का गठन

SMS हॉस्पिटल के अधीक्षक अचल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है. जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि गलत ब्लड चढ़ाने से मरीज के दोनों किडनी खराब हो गईं और उन्हें डायलिसिस पर रखा गया लेकिन मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई। इसमें कोई सुधार नहीं हुआ.

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *