• June 5, 2026 5:20 pm

दाल, गेहूं, चावल, फल, सब्जी और मिलेट्स में पोषक तत्वों की हो रही कमी, यह है इसकी वजह …

Share More

शरीर में पोषक तत्वों की कमी आजकल आम हो गया है. लेकिन क्या आप जानते कि हम रोजाना अपने खाने-पीने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं उन में पोषक तत्व कम हो रहे हैं. इसको लेकर कई रिसर्च सामने आई हैं जिनमें इसे एक गंभीर मुद्दा बताया गया है. वजन कम करने के चक्कर में पोषक तत्वों की कमी सुनी थी लेकिन अगर हेल्दी खाने के बाद ऐसा हो रहा है तो ये बेहद चौंकाने वाला है. पोषक तत्वों की कमी होने पर जोड़ों में दर्द, पेट की समस्याएं, हर समय थकान या दूसरी शारीरिक समस्याएं रहती हैं.

मेडकल न्यूट्रिशन का इस बारे में कहना है, ‘प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए हम दाल खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालों में पर्याप्त पोषण है दाल ही क्यों, गेहूं, चावल, फल, सब्जी या मिलेट्स, सब में पोषण कम हो गया है. हम यह मान कर चलते हैं कि स्वस्थ भोजन हमें फिट और रोग मुक्त रखेगा, लेकिन यह कैसे संभव है जब हमारे खाने पीने की चीजों में ही पोषक तत्व कम हो गए हैं

एक्सपर्ट की मानें तो इसके लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का बेतरतीब इस्तेमाल, संकर बीज, मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी के अलावा खाद्य पदार्थों को लजीज बनाने के साथ आकर्षक दिखाने की होड़ भी जिम्मेदार है

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस समस्या से निपटने के लिए क्रॉप रोटेशन पॉलिसी को बढ़ावा देना होगा. इसके अलावा दो फसलों के बीच थोड़ा अंतराल बढ़ाना होगा, कृत्रिम उर्वरकों की जगह प्राकृतिक उर्वरकों को बढ़ावा देना होगा, ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देना होगा और खेती के पारंपरिक तरीकों में बदलाव करना होगा.


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *