• June 6, 2026 6:49 am

दतिया-दमोह में रात का तापमान 4.5 डिग्री उछला, इंदौर-ग्वालियर भी गर्म रहे

Share More

06 मई 2022 | बारिश थमने के बाद मध्यप्रदेश में अब गर्मी बढ़ने लगी है। कई शहरों में रात के पारे में खासा उछाल आया है। दतिया-दमोह में गुरुवार की रात सबसे गर्म रही। यहां टेम्परेचर 28.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दतिया में पारा 4.5 डिग्री तक बढ़ा। वहीं, सागर, खंडवा, गुना, सतना में पारे में 2 डिग्री तक उछाल आया है। इंदौर-ग्वालियर भी गर्म रहे। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब तपन के साथ उमस मुश्किल बढ़ाएगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके साहा ने बताया कि अगले 24 घंटे में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं है। कहीं-कहीं बादल जरूर छा सकते हैं। मौसम साफ होने से गर्मी का असर बढ़ेगा। दिन के पारे में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। भोपाल में टेम्परेचर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात में पारा 27 डिग्री तक हो सकता है। इंदौर में 40-41 डिग्री आसपास दिन का तापमान रहेगा। यहां भी रात में 26-27 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है।

रात का तापमान बढ़ा
पिछले एक सप्ताह में सीधी, सतना, सिंगरौली, भोपाल समेत कई जिलों में रिमझिम और तेज बारिश हुई। ट्रफ लाइन गुजरने से मौसम बदला था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। इसके चलते ही अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार रात की बात करें तो कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी हो गई। दमोह-दतिया में 28.5, खंडवा में 28, शाजापुर में 27.8, राजगढ़ में 27.5, रतलाम-टीकमगढ़ में 27.4, सागर में 27, खरगोन में 26.8, सतना में 26.4, सीधी-गुना में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन शहरों में 0.5 से 4.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

पांच दिन गर्मी रहेगी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. साहा ने बताया कि अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में गर्मी का असर बढ़ेगा। खासकर दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *