• June 10, 2026 8:02 am

डी.सी.पी.ओ. ने किया बाल आश्रम चिल्ली का निरीक्षण

Share More

04 जून 2022 | जिला बाल संरक्षण अधिकारी धर्मपाल ने बाल आश्रम चिल्ली का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर आश्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसमें बच्चों के इस्तेमाल में लाए जा रहे शौचालयों, कमरों व रसोई घर के साथ लाइब्रेरी आदि व्यवस्था की जांच की गई। मौके पर सभी व्यवस्थाएं दुरु स्त पाई गई। वहीं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर आश्रम संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी धर्मपाल ने बच्चों को भविष्य में कड़ी महनत करने के बारे में जागरूक किया। उधर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि बाल आश्रम चिल्ली में निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आश्रम इतनी अच्छी व्यवस्था पाई गई कि बच्चों को अपने घर सा महसूस हो।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जिला में कुल 5 बाल आश्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें  मैहला, तीसा, किलाड़, साहो व चिल्ली में लगभग 149 बच्चे रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह वह बच्चे हैं जिनकी घरों पर सही से देखरेख व अभिभावक उनकी पढ़ाई का जिम्मा नहीं उठा पा रहे थे। वहीं इसमें कई बच्चे ऐसे भी हैं जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड से हुई है। वह बच्चे आश्रम में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं और उन्हें घर जैसे माहौल के साथ हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस अवसर पर पी.ओ. अजय कुमार, कांउसलर स्नेह शर्मा के साथ आश्रम का स्टाफ मौजूद रहा।

Source;-“पंजाब केसरी” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *