• May 10, 2024 7:57 am

जोगी जी के अपमान करने वाले कांग्रेस को हरावो

ByPrompt Times

Nov 1, 2020
जोगी जी के अपमान करने वाले कांग्रेस को हरावो
  • कांग्रेस ने गरीबों की सभी योजनाएं बंद कर दी।
  • कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ।

मरवाही/31 अक्टूबर/ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर सिंह के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर गांव-गांव में चौपाल लगाई वह किसानों एवं आदिवासियों से चर्चा की।
श्री अग्रवाल ने आधा दर्जन से भी अधिक गावों में सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, एक रुपए किलो चावल, 15 क्विंटल धान की खरीदी, सोलर पंप, सिलाई मशीन योजना, साईकिल योजना, शून्य प्रतिशत पर किसानों को ऋण, निशुल्क गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, इलाज हेतु स्मार्ट कार्ड योजना, आयुष्मान भारत योजना यह सभी योजनाएं कमल छाप, मोदी जी की भाजपा सरकार ने शुरू की थी, अब सब के सब योजनाएं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने लगभग बंद कर दी है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि, झूठ बोलना, जनता से फरेब करना कांग्रेस की तासीर रही है। एक बार फिर उन्होंने प्रदेश की जनता को छला है, बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता की बात कर 2500 नहीं दिया, विधवा एवं बुजुर्गों को 1000 रुपए पेंशन का क्या हुआ, धान का 2500 रुपए मिला क्या? पिछले साल के धान का 2500 रुपए नहीं मिला है इस साल का क्या मिलेगा? 2 साल के बोनस देने के वादे का क्या हुआ? बेरोजगारों को नौकरी देने के वादों का क्या हुआ? पहली बार है कि किसान दिवाली नहीं मना पाएगा, 1 नवंबर से अपना धान नहीं बेच पा रहा है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़ी है सड़क, स्कूल, पानी, बिजली के काम पूरे प्रदेश में 2 साल से बंद हैं। स्कूली बच्चों को पुस्तक, कपड़े व साइकिल नहीं मिल पा रहे हैं। राशन में चावल, चना, नमक नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ है, कांग्रेस ने क्षेत्र के साथ अन्याय किया है बाहरी प्रत्याशी लाकर आपके ऊपर थोप दिया है। जोगी जी का जो कांग्रेस ने मरणोपरांत अपमान किया है, उसका बदला आपको लेना है, कांग्रेस को हराएं व भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
सभा में श्री अग्रवाल के साथ श्री कृष्णमूर्ति बांधी, श्याम बिहारी जायसवाल, द्वारिकेश पांडेय सहित मरवाही के स्थानी कार्यकर्ता व पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *