• June 6, 2026 8:35 pm

दिल्ली: पानी के बकाया बिल को माफ करने की योजना को बढ़ाया

ByPrompt Times

Oct 1, 2020
दिल्ली: पानी के बकाया बिल को माफ करने की योजना को बढ़ाया
Share More

दिल्‍ली: दिल्‍ली में कोरोना (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसे देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने पानी के बकाया बिल को लेकर एक अहम निर्णय लिया है. बोर्ड ने इन बकाया बिलों को माफ करने की योजना को 31 दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है. पहले ये योजना 30 सितंबर 2020 तक के लिए थी.

इसका मतलब ये है कि अगर उपभोक्ता 31 मार्च 2019 तक का प्रिंसिपल एरियर 31 दिसंबर 2020 तक भी जमा करा देते हैं तो उनको लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) बिल्‍कुल नहीं देना होगा. LPSC देरी से बिल देने पर लगने वाली पेनाल्‍टी और उस पर लगने वाला ब्‍याज है.

इस योजना के तहत उन सभी घरेलू उपभोक्‍ताओं को लाभ मिलेगा, जिनके पास फंक्शनल मीटर्स हैं. ऐसे लोगों का पूरा लेट पेमेंट सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा. 

विभिन्‍न श्रेणियों में ऐसे लागू होगा आदेश
दिल्ली जल बोर्ड ने जो आदेश जारी किया उसे हाउस टैक्स के हिसाब से ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच कॉलोनियों में लागू किया जाएगा

, एफ, जी, एच कॉलोनी में रहने वालों लोगों का प्रिंसिपल अमाउंट 100 फीसदी माफ कर दिए जाएगा. इनके सारे एलपीएससी और एरियर्स भी 100 फीसदी माफ कर दिए जाएंगे.

– ए और बी कैटेगरी वाले लोगों का 100 फीसदी एलपीएससी माफ कर दिया जाएगा और प्रिंसिपल अमाउंट का 25 फीसदी बिल माफ कर दिया जाएगा. 

– सी कैटेगरी वालों का एलपीएससी पूरा माफ होगा और प्रिंसिपल अमाउंट में 50 फीसदी की छूट मिलेगी. 

– डी कैटेगरी वाले लोगों का एलपीएससी पूरा माफ होगा और प्रिंसिपल अमाउंट में 75 फीसदी की माफी दी जाएगी


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *