• June 6, 2026 11:49 am

डेंगू का बुखार आपके दिमाग पर भी कर रहा असर, ये लक्षण दिखें तो कराएं इलाज

Share More

अक्टूबर 4 2023 ! डेंगू बुखार के मामले इस बार तेजी से बढ़ रहे हैं. बिहार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इस बुखार के मरीजों का आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है. अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. डेंगू के इस बार कई सारे लक्षण नजर आ रहे हैं. बुखार और सिरदर्द के अलावा कई लोगों को शरीर पर लाल दाने निकलने और सांस लेने में परेशानी की समस्या हो रही है. कुछ मामलों में ये बुखार मरीजों के ब्रेन पर भी असर कर रहा है.

जीएसवीएम कॉलेज की रिसर्च में सामने आया है कि डेंगू बुखार में जिन मरीजों को शॉक सिंड्रोम हुआ था उनके दिमाग पर इस बुखार का असर हुआ है. मरीजों में पैरालिसिस के लक्षण देखे गए हैं. ऐसे मरीजों का ट्रीटमेंट उनकी स्थिति के हिसाब से किया जा रहा है. इस रिसर्च को पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित किया गया है.

डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू के कई तरह के स्ट्रेन हैं, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, हालांकि ब्रेन पर प्रभाव के मामले काफी कम हैं, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वायरस से होने वाला ये बुखार ब्रेन पर बिलकुल असर नहीं करेगा.

सफदरजंग हॉस्पिटल में सिनियर रेजिडेंट डॉ दीपक कुमार सुमन बताते हैं कि डेंगू के गंभीर लक्षण शरीर पर आते ही ये किसी भी ऑर्गन को नुकसान पहुंचा सकता है. डेंगू के कुछ मरीजों में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर तक हो जाता है, जिससे मरीजों की मौत हो जाती है. डेंगू का असर ब्रेन पर भी होता है. दिमाग पर डेंगू के होने वाले असर को डेंगू इंसेफेलाइटिसकहा जाता है.

इसकी वजह से मरीज के ब्रेन में सूजन आ सकती है, जिससे वह बेहोश हो जाता है. ये समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, हालांकि अभी तक डेंगू के दिमाग पर होने वाले असर के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन हो सकता है कि स्ट्रेन में हो रहे बदलावों के कारण ऐसा हो सकता है.

एम्स में मेडिसिन विभाग में डॉ. नीरज निश्चल बताते हैं कि डेंगू के बुखार में मरीजों को खुद से इलाज नहीं करनी चाहिए. अगर कोई दवा ले भी रहे हैं तो उससे पहले डॉक्टर से सलाह लें. डेंगू के दौरान ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी न होने दें. बुखार ज्यादा है तो पैरासिटामोल ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि किसी घरेलू नुस्खों के फेर में न फंसे.

इन लक्षणों को ध्यान में रखें

100 डिग्री से ज्यादा बुखार

शरीर पर लाल दाने निकलना

सिर में तेज दर्द

उल्टी आना

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *