• June 1, 2026 12:42 am

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली 50 दिनों की पैरोल, चार साल में नौंवी बार हुआ ऐसा

Share More

19जनवरी 2024
Haryana:
 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर से पैरोल मिली है. इस बार राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल मिली है. इस तरह पिछले चार सालों में नौंवी बार राम रहीम को पैरोल दी गई है. राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. डेरा प्रमुख को जब-जब पैरोल दी जाती है, तब-तब हरियाणा सरकार विपक्ष के निशाने पर आ जाती है. राम रहीम के पैरोल को इसी साल लोकसभा और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.

गौरतलब है कि साल 2017 में राम रहीम को दो महिला अनुयायियों के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. वहीं साल 2019 में अपने कर्मचारी रणजीत सिंह की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा 2021 में डेरा प्रमुख को एक पत्रकार की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल?

1. 24 अक्टूबर 2020 को राम रहीम के जेल जाने के एक साल बाद में पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को पैरोल दी गई थी.

2. राम रहीम को 21 मई 2021 को लगभग सात महीने बाद ही दूसरी बार पैरोल मिली थी.

3. 7 फरवरी 2022 को तीसरी बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली थी.

4. गुरमीत राम रहीम सिंह को जून 2022 में चौथी बार पैरोल दी गई थी.

5. अक्टूबर 2022 पांचवी बार राम रहीम पैरोल पर बाहर आया था.

6. इसके बाद 21 जनवरी 2023 छठी बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली थी.

7. सातवीं बार राम रहीम को 20 जुलाई 2023 को पैरोल दी गई थी.

8. आठवीं बार नवंबर 2023 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली थी.

9. अब नौवीं बार पैरोल पर गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से बाहर आने वाला है.

स्रोत:-“ABP न्यूज़                                            


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *