• June 8, 2026 11:05 am

देश के बेहतर भविष्य के लिए सरकार बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है : अमित शाह

Share More

अहमदाबाद. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण- एयूडीए की 154 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नागरिकों के जीवन को आसान बनाने पर काम कर रही है। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार देश को बेहतर भविष्य देने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और जन-केंद्रित सुविधाएं बनाने पर जोर दे रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में परिकल्पित स्मार्ट स्कूल भी स्थापित कर रही है। गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनमें संथाल में एक फ्लाईओवर, पांच स्मार्ट स्कूल और वरिष्ठ नागरिक पार्क शामिल हैं


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *