09 नवम्बर 2021 | जहांगीरपुरा के एक पेट्रोल पंप को राज्य के पेट्रोकेमिकल मंत्री के साथ धोखाधड़ी करनी महंगी पड़ी। पेट्रोल पंप पर मंत्री को कम डीजल दिया गया। इस पर पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। शहर के पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल भरते समय चोरी करने लोग और परेशान हैं।
इस तरह की कई शिकायतें मिलने के बाद पेट्रो केमिकल मंत्री मुकेश पटेल रविवार को जहांगीरपुरा पेट्रोल पंप पर डीजल भराने गए। वहां उन्होंने 4350 रुपए का डीजल भरने को कहा। पंपकर्मी ने तय मात्रा से कम डीजल भरा। मंत्री ने कम डीजल भरने पर पेट्रोल पंप को सील करवा दिया और जांच के आदेश दिए हैं।
जहांगीरपुरा क्षेत्र में नयारा कंपनी ने पेट्रोल पंप शुरू किया है। इस पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल-डीजल मिलने की शिकायत आ रही थी। मंत्री मुकेश पटेल ने खुद ही इसकी जांच करने का निर्णय लिया। रविवार को वह अपनी कार में डीजल भराने के लिए वहां गए थे। इस पंप के खिलाफ शिकायत मिल रही थी।
मालिक को बुलाया, चार दिन से रजिस्टर मेंटेन नहीं हुआ
मंत्री ने 4350 रुपए का डीजल भरने को कहा। मंत्री ने कहा कि पेट्रोल पंप पर डिस्प्ले की व्यवस्था नहीं थी। कम डीजल भी भरा गया। मंत्री ने तुरंत पेट्रोल पंप के मालिक को बुलाया और रजिस्टर मांगा। चार दिन से रजिस्टर मेंटेन नहीं किया जा रहा था। मंत्री ने कलेक्टर से कहा। कलेक्टर ने तुरंत माप-तौल विभाग को आदेश देकर पेट्रोल पंप सील करवा दिया।
Source :- “दैनिक भास्कर”
