• June 9, 2026 2:04 am

टूट कर गिर गई जर्जर हो चुकी सीढ़ियां, सीएम नीतीश के गृह जनपद में है स्कूलों का ये हाल

Share More

6 जुलाई 2023 ! बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल हर लेवल पर उठाए जाते हैं.. यूनिवर्सिटी हो, कॉलेज हो या स्कूल.. हर जगह दिक्कतें हैं. सीएम नीतीश कुमार नए स्कूल भवन बनाने की बात करते हैं लेकिन उनके गृह जिले नालंदा में ही स्कूल का हाल खस्ताहाल है. ऐसा हम नहीं कह रहे. ये तो ये तस्वीरें कह रही हैं.. नालंदा के एक सरकारी स्कूल में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. स्कूल की सीढ़ी अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ी जिसकी चपेट में आने से कई बच्चे घायल हो गए.

घटना नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के सोनसिकरा गांव की है. जहां सरकारी स्कूल में जर्जर सीढ़ी के गिरने से अफरा-तफरी मच गई.. बताया जाता है कि इस घटना में करीब 6 बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया, बीडीओ, सीओ, बीईओ समेत कई अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *