• June 9, 2026 1:05 am

डीएम, एसपी और विधायक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, गंगा आरती में हुए सम्मिलित

Share More

अगस्त 9 2023 ! जनपद हरदोई के बिलग्राम तहसील क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लग रहे गंगा तट पर राजकीय मेला का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने निरीक्षण कर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आपको बता दें बिलग्राम तहसील क्षेत्र के राजकीय मेला राजघाट व राजकीय मेला बेरिया घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेला को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु के साथ निरीक्षण किया निरीक्षण में जिलाधिकारी ने एसडीएम बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया की गंगा के किनारे राजस्व टीम व गोताखोरों को लगाकर विशेष निगरानी की जाए और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाए।

इसके साथी आए हुए श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। पानी में व्यवस्था की बैरिकेडिंग जाए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 7 थाना प्रभारी ,32 उपनिरीक्षक, 145 कांस्टेबल, 45 महिला कांस्टेबल ,दो प्लाटून पीएसी ,90 होमगार्डों को जगह जगह पर मेला में सुरक्षा व्यस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, और कहा गंगा तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विशेष निगरानी की जाए।

इसके साथ ही मेले में जगह-जगह पर सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात करें, इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने शनिवार की पूर्व शाम संध्या पर आरती का आयोजन किया जहां पर कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने मां गंगा की आरती उतारकर क्षेत्र के कल्याण की कामना की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार, निगम कोतवाल शेषनाथ सिंह, अधिशासी अधिकारी कुरसठ दिव्यांशी सहित काफी लोग मौजूद रहे।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *