• June 8, 2026 12:18 pm

नर्क का दरवाजा: ऐसा मंदिर जिसके आस-पास जाने भर से ही हो जाती है मौत

Share More

22  नवंबर 2023 ! 2023 तुर्की के लिए बहुत बुरा साल साबित हुआ है। तुर्की में एक के बाद एक भूकंप के झटकों ने बहुत तबाही मचाई है। इस भूकंप को सदी का सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। इस आपदा के कारण हजारों लोगों की जान चली गई। आपदा से लोगों की मौत की खबरें तो आप पढ़ते-सुनते होंगे। लेकिन क्या आपने ऐसा सुना है कि एक मंदिर के आस-पास जाने भर से ही इंसानों सहित पशु-पक्षियों की मौत हो जाती है। शायद ही सुना होगा। चलिए हम इस बारे में आपको बताते हैं।

यह मंदिर तुर्की के हेरापोलिस शहर में स्थित है। इस मंदिर को इंसान और पशु-पक्षियों के रहस्यमयी मौत के लिए जाना जाता है। यह दुनिया में इसी कारण से विख्यात है। ऐसा बताया जाता है कि इस मंदिर के आस-पास जो कोई भी जाता है वह कभी वापस नहीं आता। उसकी मौत हो जाती है। मौत कैसे होती है ये किसी को नहीं पता। यहां इंसान तो क्या पशु-पक्षी भी जाते हैं तो उनकी भी मौत हो जाती है। मंदिर के आस-पास लगातार हुई रहस्यमयी मौतों की घटनाओं के कारण मंदिर के दरवाजे को लोग नर्क का दरवाजा भी कहते हैं।

लोगों की मानें तो उनका कहना है कि इस मंदिर में एक ग्रीक देवता वास करते हैं और जब वह सांस छोड़ते हैं तो उनकी सांस से निकली जहरीली हवा से यहां आने वाले लोगों की मौत हो जाती है। वहीं विज्ञान की दृष्टि से देखें तो वैज्ञानिकों का मानना है कि इस मंदिर के जमीन के नीचे से जहरीली गैस कार्बनडाई ऑक्साइड का रिसाव होता है। वैज्ञानिक बताते हैं कि जमीन से निकलने वाली 10% कार्बनडाई ऑक्साइड इंसानों की जान ले लेती है और इस मंदिर से निकलने वाली कार्बनडाई ऑकिसाइड की मात्रा 91% है।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *