• June 6, 2026 11:54 am

बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, आठ चीनी युद्धक विमानों ने किया ताइवानी इलाकों में घुसपैठ

Share More

23 जून 2023 ! चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब एक बार फिर चीनी युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया है।

द्वीप के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि 24 जून को आठ चीनी युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के तट के 24 समुद्री मील (44.4 किमी) के भीतर पहुंचा।

उल्लेखनीय है कि चीन का जहाज 5 जून को अमेरिकी युद्धपोत के पास से गुजरा था। अमेरिका ने इसका दावा करते हुए कहा कि चीनी युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य में अमेरिकी पोत के पास से असुरक्षित तरीके से गुजरा है।

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, एक चीनी युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य में एक अमेरिकी विध्वंसक पोत के 150 गज (137 मीटर) के भीतर से असुरक्षित तरीके से गुजरा। हालांकि, चीन ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *