• June 6, 2026 10:58 am

कैथल शहर में बढी नशा तस्‍करी, नेता के बेटा अफीम सहित गिरफ्तार

Share More

31 मई 2022 | कैथल में नशा तस्‍करी बढ़ रही है। सीआइए पुलिस ने चीका में एक नेता का बेटा 660 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। एसआइ रणजीत सिंह की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआइ रणजीत सिंह की शिकायत के अनुसार पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक युवक पटियाला रोड पर स्थित अपनी दुकान के बाहर खड़ा है। उसके पास अफीम है। चीका निवासी संजीव नाम का यह युवक नशीला पदार्थ अफीम बेचने का काम करता है। जो महावीर दल मार्केट चीका से अफीम की तस्करी के लिए बाहर जाने वाला है। अगर इसी समय महावीर दल मार्केट में जाकर रेड की जाए तो उसे अफीम के साथ पकड़ा जा सकता है।

 
पूछताछ में पता चला है कि युवक को कांगथली गांव का एक अन्य युवक अफीम दे गया था। पुलिस ने नेता के बेटै को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल यह सूचना शहर में आग की तरह फैल गई और लोग शहर में नशे के कारोबार को लेकर बढ़ रही गतिविधियों व नशे के धंधे में लगे लोगों को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। पुलिस दूसरे युवक को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Source;-“पंजाबकेसरी” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *