• June 8, 2026 7:18 am

 कोरोना काल में प्रदेश के 1103 स्‍कूलों पर लटक गया ताला, आरटीई के तहत प्रवेशित करीब 10 हजार बच्चे शिक्षा से वंचित

Share More

11 जून 2022 | कोविड काल में आर्थिक रूप से कई निजी स्कूल बदहाल हो गए। यहां तक कि कई बंद हो गए। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक हजार से ज्‍यादा ऐसे निजी स्कूलों को चिन्हित किया है, जो किन्हीं कारणों से बंद हो गए हैं। इन स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 25 फीसद सीटों पर गरीब परिवार के करीब 10 हजार बच्चों को प्रवेश दिया गया है। अब पिछले सत्र में स्कूल बंद होने से इस सत्र में बच्चों का भविष्य संकट में आ गया है। इसमें सबसे अधिक उज्जैन, छतरपुर, ग्वालियर व विदिशा जिले में निजी स्कूल शामिल हैं। वहीं भोपाल के 38 स्कूल बंद हो गए हैं। इसमें 132 बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित हो गए हैं। वहीं राज्य शिक्षा केंद्र सत्र 2022-23 के लिए आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। इस सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू की जाएगी। इस बार भी आवेदन से लेकर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आनलाइन संपन्‍न होगी। इन स्कूलों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने शासन को प्रस्ताव भेजकर अनुमति ले ली है। इस साल आरटीई में इन बच्चों को शामिल होने का मौका मिलेगा।

पहली कक्षा तक के बच्चों को इस सत्र में दिया जाएगा प्रवेशराज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस का कहना है कि प्रदेश के 1100 से अधिक स्कूल बंद होने से करीब दस हजार बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए है। इनमें से नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को इस साल आरटीई के तहत लाटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। उन्हें पहली प्राथमिकता से प्रवेश दिए जाएंगे। वहीं दूसरी से आठवीं कक्षा वाले बच्चों के लिए भी निर्णय लेंगे।

प्रदेश भर का आंकड़ाप्रदेश के बंद हुए स्कूलों की संख्या-1103शिक्षा से वंचित बच्चों की संख्या- 9,571

कोविड काल में बच्चों की फीस मिली नहीं। साथ ही आरटीई के तहत करीब तीन साल से फीस का भुगतान नहीं किया गया है। यही कारण है कि प्रदेश के करीब 1100 स्कूल आर्थिक तंगी के कारण बंद हो गए।

सोर्स;-“नईदुनिया”     


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *