• June 7, 2026 5:21 am

शिक्षा मंत्री बोले- जांच चल रही, पेपर लीक पाया गया तो वह भी रद्द होगी

Share More

27  दिसंबर 2022 |  बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित तृतीय स्नातक की दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षा भी रद्द होगी क्या? छात्रों की मांग 23 और 24 दिसंबर को हुई तीनों परीक्षा रद्द करनी की है। लेकिन अब तक पहली पाली की परीक्षा ही रद्द की गई है।

तीनों के प्रश्न पत्र सोेशल मीडिया पर वायरल

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा कि इसकी सघन जांच चल रही है, जांच में अगर पाया गया कि दूसरी पाली की परीक्षा का प्रश्न पत्र भी लीक हुआ तो वह भी रद्द होगी।’ छात्रों और एक्सपर्ट की लगातार मांग है कि तीनों पालियों की परीक्षा रद्द की जाए। ये मांग इसलिए है कि तीनों प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हैं जबकि इस परीक्षा मोबाइल ले जाने की मनाही के साथ ही प्रश्न पत्र को भी ले जाने पर रोक है।

तीनों पाली की परीक्षा संदेह के घेरे में

कर्मचारी चयन आयोग ने  23 जून के दिन ही पहली पाली के प्रश्न पत्र लीक होने की बात स्वीकारी लेकिन रद्द नहीं किया। इसकी जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी। आर्थिक अपराध इकाई ने कइयों की गिरफ्तारी इस मामले में की और सघन पूछताछ की। छात्र नेता दिलीप कुमार से भी आर्थिक अपराध इकाई ने बुलाकर पूछताछ की है। अभ्यर्थियों को इंतजार है कि बाकी दो पालियों की परीक्षा रद्द होती है कि नहीं! तीनों पाली की परीक्षा संदेह के घेरे में है और अब तक प्रथम पाली की ही परीक्षा रद्द हुई है।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *