• June 6, 2026 7:37 am

बिजली सकंट से निपटने के लिए झारखंड में प्लांट लगाने की तैयारी

Share More


दिनांक 18 मई 2022 |हरियाणा में बिजली की मात्रा बढ़ाने के लिए बिजली विभाग योजना बना रहा है। अब झारखंड में बिजली का प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। प्लांट से हरियाणा को 1200 मेगावाट बिजली रोजाना मिलेगी। सबसे बड़ा लाभ ये होगा कि इस प्लांट को झारखंड से ही हरियाणा के हिस्से का काेयला मिल सकेगा। ऐसे में झारखंड से ट्रेन के जरिए कोयला लाने का खर्च बच जाएगा।

झारखंड में हरियाणा का कोल ब्लॉक हैै। बाद में इसी कोयला ब्लॉक से प्लांट को काेयला देने की भी योजना बनाई जाएगी। हरियाणा को बिजली का प्लांट लगाने से फायदा मिल सकता है, हरियाणा को केवल ट्रांसमिशन चार्ज ही अदा करना पड़ेगा।

बिजली विभाग की नजर बंद पड़े बिजली प्लांट पर भी है, सूत्रों के अनुसार इस पर करीब 4,000 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं, जबकि यमुनानगर में 660 मेगावाट बिजली यूनिट लगाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। जून में धान की फसल के लिए जमीन तैयार होनी है जिसके चलते बढ़ने वाली डिमांड काे देखते हुए विभाग द्वारा यह तैयारियां की जा रही हैं।

धान की तैयारी से जून में बढ़ेगी खपत
बिजली विभाग का अनुमान है कि 1 जून से बिजली की खपत कृषि क्षेत्र में बढ़ जाएगी। क्योंकि किसानों को 15 लाख हेक्टेयर में धान की फसल रोपाई 15 जून से करनी है। खेतों की तैयारी में किसान करीब 6.61 लाख ट्यूबवेल चलाएंगे। 1 जून तक प्रदेश में बिजली की डिमांड 24 करोड़ यूनिट तक पहुंच जाएगी। इसी बिजली की तैयारी के लिए विभाग जम्मू कश्मीर से 300 मेगावाट बिजली लाएगा।

खेदड़ यूनिट के लिए चीन से मंगाया उपकरण
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार चीन से चॉपर के जरिए कुछ सामान मंगाया गया है। यह नई दिल्ली से आज हिसार पहुंच गया है। अब खेदड़ की दूसरी यूनिट भी अगले 10 दिन में चालू हो जाएगी। इससे प्रदेश को 660 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी। जबकि अदानी ग्रुप से प्रदेश को जल्द ही और बिजली और मिलने लगेगी। अब तक यहां से करीब 450 मेगावाट बिजली आने लगी है।

‘कुछ दिनों में 24 करोड़ यूनिट पहुंच जाएगी खपत’
बिजली विभाग राज्य से बाहर प्लांट लगाने की योजना बना रहा है, इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अगले कुछ दिनों में बिजली की डिमांड 24 करोड़ यूनिट तक पहुंच जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है।’

Source-दैनिक भास्कर


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *