• May 5, 2024 10:36 am

Elon Musk नहीं रहे दुनिया के सबसे अमीर आदमी, जानिए किसने ली जगह और कितनी घटी दौलत

14 दिसंबर 2022 |  दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) की दौलत में गिरावट आने से वह अब दूसरे नंबर पर आ गये हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 51 वर्षीय एलन मस्क की संपत्ति में इस साल जनवरी से अब तक 100 बिलियन डॉलर की कमी हुई है। इससे वह नीचे आकर 168.5 बिलियन डॉलर हो गई है। सबसे अधिक दौलत के मामले में लक्ज़री ब्रांड लुई वुइटन की मूल कंपनी एलवीएमएच (LVMH) के मुख्य कार्यकारी 73 वर्षीय बर्नार्ड अरनॉल्ट 172.9 बिलियन डॉलर के साथ उनसे ऊपर हो गये हैं।

उन्होंने अप्रैल 2022 में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को अपनी निजी कंपनी बनाने की पेशकश करके दुनिया को चौंका दिया था। टेस्ला ने अपना लगभग आधा बाजार मूल्य खो दिया है और अप्रैल में ट्विटर के लिए बोली लगाने के बाद से मस्क की कुल संपत्ति में लगभग 70 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। मस्क ने अक्टूबर में 13 बिलियन डॉलर के ऋण और 33.5 बिलियन डॉलर की इक्विटी प्रतिबद्धता के साथ ट्विटर के लिए सौदा बंद कर दिया। टेस्ला के अलावा, मस्क रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स और न्यूरालिंक के भी प्रमुख हैं, जो एक स्टार्टअप है जो मानव मस्तिष्क को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए अल्ट्रा-हाई बैंडविड्थ ब्रेन-मशीन इंटरफेस विकसित कर रहा है।

सोर्स :-” जनसत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *