03 फ़रवरी 2023 | बिहार के पूर्णिया जिले के डीआरसीसी में चार फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा. इस रोजगार मेले में 2,000 से अधिक रिक्त पदों पर सीधी बहाली होगी. पूर्णिया के इच्छुक बेरोजगार युवक-युक्तियां इस जॉब फेयर में पहुंचकर रोजगार हासिल कर सकेंगे. वह इस रोजगार मेले में शैक्षणिक योग्यता आठवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की है. जिसमें कुल 15 कंपनियों के द्वारा नियोजन किया जाना है.
पूर्णिया के जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय डीआरसीसी भवन में शनिवार चार फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है. इसमें लगभग 15 कंपनियां शामिल हो रही हैं. इसमें 2,000 रिक्त पदों पर सीधी बहाली की जाएगी. वहीं, बेरोजगार युवक-युवतियां इस रोजगार मेले में पहुंचकर आसानी से रोजगार पा सकेंगे
रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाली कंपनियों में बैंकिंग, बीमा, फर्टिलाइज़र, मेडिकल, कोरियर पार्टनर, कंप्यूटर कंपनी, आईटी एवं अन्य कंपनियां शामिल हैं. इनके द्वारा नियोजन मेला मे लगभग 2,000 हजार पदों पर सीधी बहाली की जायेगी.
इन पदों पर अलग-अलग होगी बहाली
