• June 5, 2026 3:34 pm

युवाओं को रोजगार के अवसर-ई-श्रेणी में पंजीयन कराने वाले युवा बेरोजगारों का निगम ने मांगा डाटा

Share More

28 फरवरी 2022 | शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई श्रेणी में निशुल्क पंजीयन की योजना तैयार की है। इन युवाओं को किस शहरी निकाय में कितना काम दिया गया है। इसकी समीक्षा शासन स्तर पर शुरू हो गई है। इसके चलते जिले की चारों निकायों में इन ई-श्रेणी के ठेकेदारों को कितना काम दिया गया है। इसकी जानकारी तीन दिनों नगरीय निकाय को भेजने का आदेश जारी हुआ है। जिले में अब तक कुल 252 युवाओं ने पंजीयन कराया है। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्ग निगम में 51, भिलाई निगम में 50, रिसाली में 36 और भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र से 2 युवाओं ने पंजीयन कराया है। इसके अलावा अंचल स्तर पर युवाओं ने पंजीयन करा रखा है। इसके तहत पाटन ब्लॉक में 55 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा धमधा ब्लॉक में 27 शिक्षित बेरोजगारों ने पंजीयन कराया है। पिछले साल से शुरू हुई योजना में ई-श्रेणी में पंजीकृत युवा बेरोजगारों को अब तक किन-किन विभाग द्वारा कितनी राशि का काम उपलब्ध कराया गया है। इसकी नगरीय प्रशासन विभाग ने जानकारी मांगी गई है। ताकि उसी आधार पर उनके लिए योजनाएं तैयार की जा सकें। जिस निकाय में पंजीयन होगा वहीं रोजगार दिया जाएगा।

जिस निकाय में पंजीयन उसी क्षेत्र में देंगे रोजगार
योजना में आवेदक जिस निकाय या पंचायत क्षेत्र का रहवासी होगा। उसका ई-श्रेणी का पंजीयन भी उसी क्षेत्र के लिए किया जाएगा। इसके अलावा पंजीयन होने के बाद काम भी निर्माण समेत अन्य प्रकार का ठेका उसी निकाय या अंचल क्षेत्र में काम दिया जाएगा। प्राप्त डाटा के आधार पर शिक्षित युवाओं को अवसर दिया जाएगा। ताकि युवाओं की प्रतिभा को उकेरा जा सके।

शहरी क्षेत्र में दुर्ग नगर निगम में ज्यादा आवेदन
जिलेभर में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन पाटन में हुए हैं। लेकिन शहरी क्षेत्र की बात करें तो सबसे ज्यादा आवेदन दुर्ग निगम क्षेत्र से आए हैं। यहां 51 युवाओं ने पंजीयन कराया है। जबकि सबसे कम रुचि चरोदा निगम क्षेत्र में रहने वाले युवाओं ने दिखाई है। इस निकाय क्षेत्र में मात्र 2 दो आवेदन हुए हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीयन कराया है। धमधा से ज्यादा आवेदन हैं।

Source;-" दैनिक भास्कर"   

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *