• June 5, 2026 4:50 pm

मौसम में बदलाव-उत्तरी व दक्षिण हवा के संगम से मौसम में बदलाव, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज

Share More

28 फरवरी 2022 | प्रदेश में उत्तरी और दक्षिणी हवा का संगम स्थल होने से मौसम बदला-बदला रहा। कबीरधाम जिले की बात करें, तो यहां वनांचल इलाके में शनिवार देर शाम को बारिश हुई। यह बारिश करीब आधे घंटे तक होती रही। कवर्धा शहर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। हालांकि, रविवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा।

शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। शनिवार रात हुई बारिश के बावजूद तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा। रविवार को दिन में धूप व गर्मी महसूस की गई। हालांकि, मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। लेकिन इससे तापमान पर असर नहीं पड़ेगा। रायपुर के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा बताते हैं कि प्रदेश में 28 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 3 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।

Source;-" दैनिक भास्कर"   

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *