• June 5, 2026 5:02 pm

आज श्रीनगर में जुटेंगे पर्यावरण के जानकार, हिमालय की चुनौतियों और समाधान पर होगा मंथन

Share More

06 सितंबर 2022 | हिमालय बचाओ अभियान के तहत अमर उजाला की पहल पर आज मंगलवार को एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र के राजनैतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय पहलुओं पर अध्ययन कर रहे विशेषज्ञ और हिमालय बचाने के लिए संघर्ष करने वाले लोग छात्र-छात्राओं के साथ पहाड़ की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए समाधान के बारे में बताएंगे।

कार्यक्रम सुबह करीब 10:30 बजे से बिड़ला परिसर स्थित समाज शास्त्र एवं समाज कार्यक्रम विभाग के सभागार में शुरू होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य वन संरक्षक प्रवीण थपलियाल, पिछले कई दशकों से हिमालयी पर्यावरण पर अध्ययन कर रहे गढ़वाल विवि के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. महावीर सिंह नेगी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल, उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित, मौसम पर शोधरत डॉ. आलोक सागर गौतम, समाजशास्त्री डॉ. जेपी भट्ट, हिमालय बचाओ आंदोलन के संयोजक समीर रतूड़ी, पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद दरमोड़ा और पर्यावरण राजनीति पर शोध कर रही शिवानी पांडेय मौजूद रहेंगे। इस दौरान विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं के सवालों का भी जवाब देेंगे।
Source:-“अमर उजाला”

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *