• June 4, 2026 10:11 pm

आंखों की रोशनी हर रोज घटती जा रही है तो खाइए इस पाउडर को, तेज हो जाएगी आई साइट

ByPrompt Times

Feb 21, 2024 ##eyesight
Share More

आंखों की रोशनी कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे आनुवंशिक कारण, उम्र बढ़ना और आंखों पर तनाव या पर्याप्त पोषण न लेना. अगर आपको धुंधला नजर आता है, आंखों से पानी आना या लगातार सिरदर्द बना रहता है, तो यह कमजोर नजर के लक्षण हैं. आप इसको गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो फिर आपको परेशानी हो सकती है. आज हम आपको यहां पर एक ऐसे पाउडर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आंखों की रोशनी में सुधार आ सकता है.

आंख की रोशनी कैसे करें तेज

– आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्याओं का इलाज लेजर सर्जरी, लेंस या चश्मे से भी किया जा सकता है.लेकिन, आप प्राकृतिक उपचारों का विकल्प चुनना चाहते हैं, तो हम आपको आंखों की रोशनी ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का विकल्प चुनने का सुझाव देंगे.

मूलेठी पाउडर –  इसको आप अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो फिर आपके आंख की रोशनी तेज होगी. इसके औषधि गुण आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसका सेवन आप दूध के साथ करें. इसके अलावा आप घी या शहद के साथ भी कर सकते हैं.

– भृंगराज – भृंगराज, एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है. यह आंखों से संबंधित बीमारियों को प्रभावी ढंग से ठीक करने में उपयोगी है. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भृंगराज जड़ी बूटी का पेस्ट बनाकर अपनी आंखों पर लगाएं. इससे आंख की रोशनी में सुधार आएगा.

– लहसुन – लहसुन का उपयोग न केवल आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है बल्कि इसका उपयोग आपकी दृष्टि को बेहतर बनाने के लिए भी किया जा सकता है. अच्छी आई साइट के लिए प्रतिदिन लहसुन के रस का सेवन करें.

सोर्स : NDTV इंडिया”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *