• May 3, 2024 7:01 am

बक्सर में किसानों-पुलिस के बीच झगड़ाः पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी, बोले- सूबे में चल रही गुंडा सरकार

13 जनवरी 2023 | बिहार के बक्सर जिले के चौसा में लगातार 87 दिनों से आंदोलनरत किसानों के घर बनार पुर गांव में हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद पावर प्लांट में किसानों द्वारा तोड़फोड़ एवं आगजनी जैसी हिंसक घटनाओं के बाद अब यहां राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। इस दौरान भाजपा के प्रतिपक्ष नेता सम्राट चौधरी और बिहार भाजपा पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह समेत दर्जनों नेता ने गांव में पहुंच पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।

सूबे में चल रही है गुंडा सरकारः सम्राट चौधरी
लोगों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि सूबे में गुंडा सरकार चल रही है। लगातार सरकार के इशारे पर निरंकुश बिहार पुलिस लाठियां बरसा कर महिलाओं बच्चों को पीट कर लोगों को जेल में डाल कर उनकी वाजिब हकमारी करने पर तुली हुई है। साथ ही सूबे के पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर बिहार सरकार उदासीन है। जानबूझकर किसानों के जमीन का पैसा नहीं दे रही है और ऊपर से लाठियां भी बरसा रही है। बता दें कि लगभग 3 महीने से अनवरत चल रहे आंदोलन के दौरान किसानों के समाधान के लिए ना ही प्रशासनिक पहल हुईल और ना ही किसानों के हमदर्द में किसी नेता ने इनका हालचाल पूछने तक नहीं पहुंचे।

किसानों में आक्रोश
वहीं इस दौरान लोगों को संबोधित कर रहे भाजपा के नेताओं को किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। किसान साफ तौर पर कह रहे थे कि इतने दिनों से हम लोग आंदोलनरत हैं, भूमि अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा  के लिए एक सूत्री मांग किसानों की है। जहां कुछ दिनों पूर्व ही भाजपा के लोग भी सरकार में शामिल थे। पहले किसी ने सुध नहीं ली, जब पुलिस के द्वारा ग्रामीणों और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटना होने के बाद अब राजनीतिक रोटी सेकने के लिए नेता पहुंच रहे हैं। बड़े ही संयमित ढंग से सम्राट चौधरी ने किसानों के आक्रोश की बात सुनकर बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की केंद्र सरकार से हर तरह की किसानों की मांग पूरी करने के लिए राशि आवंटित हुई है। बिहार सरकार जानबूझकर किसानों को उनकी हकमारी कर रही है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *