• June 7, 2026 7:14 am

वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- डिजिटल रुपया में दिख रहा स्पष्ट लाभ, क्रिप्टो को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Share More

08 मार्च 2022 | डिजिटल रुपये पर एक सवाल के जवाब में मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम चाहते हैं कि आरबीआई डिजिटल रुपया को जिस तरह से चाहे डिजाइन करे, लेकिन ये संभावना पूरी है कि केंद्रीय बैंक की यह डिजिटल मुद्रा इसी साल लॉन्च की जाएगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बेंगलुरु में आयोजित इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक शिखर सम्मेलन में आरबीआई की डिजिटल करेंसी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि डिजिटल रुपया केंद्रीय बैंक के परामर्श के बाद लिया गया सचेत निर्णय है और हम इसमें स्पष्ट लाभ देखते हैं। 

इस साल लॉन्च होने की उम्मीद 
डिजिटल रुपये पर एक सवाल के जवाब में कहा सीतारमण ने कहा कि हम चाहते हैं कि आरबीआई डिजिटल रुपया को जिस तरह से चाहे डिजाइन करे, लेकिन ये संभावना पूरी है कि केंद्रीय बैंक की यह डिजिटल मुद्रा इसी साल लॉन्च की जाएगी।

डिजिटल मुद्रा में बढ़ा लेन-देन
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि हम केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित प्रस्तावित डिजिटल मुद्रा में स्पष्ट लाभ देखते हैं, क्योंकि वर्तमान में देशों के बीच होने वाले थोक भुगतान, संस्थानों के बीच बड़े लेन-देन और प्रत्येक देश के केंद्रीय बैंकों के बीच बड़े लेन-देन, ये सभी डिजिटल मुद्रा के साथ बेहतर ढंग से हो रहे हैं। 

क्रिप्टो पर दोहराई अपनी बात
इस बीच देश में क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार द्वारा इसे विनियमित करने या फिर प्रतिबंधित करने के लिए कोई तैयारी नहीं है। उन्होंने कहा कि गहन विचार-विमर्श और परामर्श के बाद सरकार इसके बारे में बात करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारत में क्रिप्टो के लिए भविष्य देखती हैं, सीतारमण ने कहा कि कई भारतीयों ने इसमें बहुत भविष्य देखा है और इसलिए मुझे इसमें राजस्व की संभावना दिखाई देती है।

Source;-“अमर उजाला”  


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *