• June 8, 2026 5:11 pm

रायपुर में जमकर हुई आतिशबाजी; ढोल पर चढ़कर लहराया भगवा, लड़कियां बोलीं- जय श्री राम

Share More

11 अप्रैल 2022 | रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में भगवान का जन्मोत्सव जुदा अंदाज में मनाया गया। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया था। दिनभर शहर भर से लोग यहां आकर प्रभु श्री राम के दर्शन करने पहुंचते रहे। दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ा भगवान राम की भक्ति का रंग और गहराता चला गया। वीडियो में देखिए राजधानी में रामनवमी के रंग… यह ड्रोन वीडियो रायपुर के प्रवीण देवांगन ने शूट किया है।

मंदिर में भारी संख्या में लोग पहुंचे।

मंदिर में भारी संख्या में लोग पहुंचे।

दोपहर करीब 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां भगवान की आरती की गई। दिन भर मंदिर में भगवान के भजन गाए गए। भगवान राम ने नवमी के ही के दिन अवतार लिया था। ये चैत्र नवरात्र का आखिरी दिन होता है। नवरात्र शक्ति की उपासना के नौ दिन और नौवें दिन ही राम का जन्म जो मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। रायपुर में कई जगहों पर राम नवमी पर विशेष कार्यक्रम हुए मगर बड़ी भीड़ VIP रोड स्थित राम मंदिर में दिन भर जुटी रही।

नासिक ढोल टीम ने किया परफॉर्म
शाम के वक्त राम मंदिर कैंपस में नासिक से आई ढोल टीम ने प्रस्तुति दी। ढोल की बिट्स पर लोग भी थिरकते दिखे। जय श्री जयश्री राम के नारे लगते रहे। इस टीम एक युवती ने तो ढोल पर चढ़कर भगवा ध्वज फहराया। पिछले कुछ सालों में देश में नासिक ढोल का क्रेज बढ़ा है। महाराष्ट्र के शहर नासिक में बड़े-बड़े ढोल और ताशे बजाए जाते हैं। ये वाद्य यंत्र मराठा सम्राटों के वक्त इस्तेमाल किए जाते थे। मगर पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर वायरल होते इनके वीडियोज की वजह से इनका क्रेज बढ़ा है। भगवा पगड़ियों में लड़के-लड़कियां परफॉर्म करते हैं।

ढोल पर चढ़कर फहराया भगवा तिरंगा।

ढोल पर चढ़कर फहराया भगवा तिरंगा।

105 फीट ऊंचा मंदिर, 5 साल लगे थे तैयार
छत्तीसगढ़ की राजधानी में वीआईपी रोड पर राम मंदिर का निर्माण किया गया। 105 फीट ऊंचे राम मंदिर को बनाने के लिए राजस्थान और ओडिशा के कारीगरों को बुलाया गया था। इसे तैयार करने में 5 साल लगे थे। रायपुर का राम मंदिर पिछले 4 सालों से लोगों के लिए खोल दिया गया। यहां राम लला की मूर्ति सिर्फ एक पत्थर को तराशकर बनाई गई है। इस साइज के पत्थर को ढूंढने में डेढ़ साल लगे थे।

मंदिर में सुबह से ही लोग आने शुरू हो चुके थे।

मंदिर में सुबह से ही लोग आने शुरू हो चुके थे।

इस मंदिर को तैयार करने में अनुमानित लागत 15 करोड़ मानी जाती है। अंदर और बाहर की दीवारों पर पत्थरों पर बारीक कारीगरी कर भगवान विष्णु के कई अवतार उकेरे गए हैं। राजवाड़ा आर्ट पैटर्न की कारीगरी मंदिर में देखी जा सकती है। मंदिर में फूल, कुछ रॉयल डिजाइन के साथ हिंदू देवी-देवताओं को उकेरा गया है। जिस हॉल में भगवान की मूर्ति है वहां 12 फीट का विशाल झूमर लगाया गया है। इसकी कीमत 7 लाख से ज्यादा है।

Source :- “दैनिक भास्कर “


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *