• May 13, 2024 7:26 pm

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया

19 अगस्त 2022 | मुंगेली में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती को जिला कलेक्टोरेट मुंगेली के प्रागण में सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई।

कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को सदभावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना भारत वासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए काम करने की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने हिंसा का सहारा लिये बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की भी शपथ ली। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को मनाई जाती है। किंतु 20 अगस्त को तृतीय शनिवार अवकाश होने के कारण दो दिन पूर्व अर्थात18 अगस्त को सदभावना दिवस की शपथ का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजपूत क्षत्रिय चौहान समाज का मुंगेली जिला के मां वैष्णवी मंगलम बिलासपुर रोड मुंगेली में आजादी का अमृत उत्सव 75 वा स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया एवं सामाजिक बैठक रखा गया। जिसमें सर्वप्रथम मां दुर्गा की पूजा एवं भारत के अंतिम सम्राट पृथ्वीराज चौहान की छायाचित्र का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष ठा। परमेश्र्वर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि हमारे सामाजिक प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह चौहान और पूर्व प्रदेश सह सचिव राम सिंह चौहान ने समाज के विकास के लिए युवा अपनी ऊर्जा शक्ति को बढ़-चढ़कर समाज के उत्थान के लिए आपस में मिलजुल कर संगठन को मजबूत बनाने की एक अच्छे संदेश देते हुए संबोधित किया। समाज की बैठक में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सोर्स :-“नईदुनिया”        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *