सितम्बर 25 2023 ! नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल में सामना श्रीलंका से है। टीम इंडिया पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम करना चाहेगी। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था, जबकि श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। कांस्य पदक के मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
11 ओवर के बाद श्रीलंका ने चार विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए हैं। फिलहाल ओशादी रानासिंघे एक रन और निलाक्षी डीसिल्वा 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। राजेश्वरी गायकवाड़ ने हसिनी परेरा को आउट किया। वह 22 गेंदों में 25 रन बना सकीं। वहीं, तितास साधु ने तीन विकेट लिए। श्रीलंका को 54 गेंदों में 63 रन की जरूरत है।
आठ ओवर के बाद श्रीलंका ने तीन विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल हसिनी परेरा 13 रन और निलाक्षी डिसिल्वा पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका को अब 72 गेंदों में 85 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को सात विकेट चाहिए। तितास साधु ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट झटके हैं।
स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज तितास साधु ने कहर बरपाया है। एक ओवर में दो विकेट लेने के बाद श्रीलंकाई पारी के पांचवें ओवर में उन्होंने श्रीलंका की सबसे खतरनाक बल्लेबाज और कप्तान चमारी अटापट्टू को भी आउट किया। वह 12 गेंदों में 12 रन बना सकीं। पांच ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 15 रन है। टीम को 90 गेंदों में 102 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को स्वर्ण जीतने के लिए सात विकेट चाहिए।
श्रीलंकाई पारी के तीसरे ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज तितास साधु ने कहर बरपाया। उन्होंने इस ओवर में दो विकेट झटकाए। श्रीलंका को 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा। तितास साधु ने ओवर की पहली गेंद पर अनुष्का संजीवनी को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया। संजीवनी एक रन बना सकीं। इसके बाद चौथी गेंद पर विष्मी गुणारत्ने को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल कप्तान चमारी अटापट्टू 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ निभाने हसिनी परेरा आई हैं।
सोर्स :-“अमर उजाला”
