अगस्त 16 2023 ! 1.4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को हर महीने मुफ्त देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा खाद्य पैकेट योजना शुरू की है, जिसके बाद याजना का लाभ उठाने वाले परिवारों को हर महीने मुफ्त अन्नपुरा किट मिलेगी जिसमें भोजन पैकेट में दाल, चीनी, नमक, खाद्य तेल, मिर्च, धनिया और हल्दी शामिल होगी।
मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा खाद्य पैकेट योजना मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च की गई। योजना के लॉन्च के मौके पर बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार जनता को ज्यादा से ज्यादा राहत देने के इरादे से अपने फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के 1.04 करोड़ से अधिक परिवारों को हर महीने मुफ्त अन्नपूर्णा भोजन पैकेट बांटे जाएंगे।
सीएम अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में इस योजना के शुभारंभ करते हुए वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया और लाभार्थियों को भोजन के पैकेट बांटे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है, जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है।
उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर आम जनता को राहत ही है। ये जनकल्याणकारी योजनाएं मुफ्तखोरी नहीं हैं, बल्कि यह आम जनता के प्रति लोकतांत्रिक सरकार की जिम्मेदारी हैं। ‘कोई भूखा न सोए’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में, इस अन्नपूर्णा खाद्य पैकेट में एक किलोग्राम चना दाल, चीनी और आयोडीन युक्त नमक, एक लीटर सोयाबीन रिफाइंड खाद्य तेल, 100 ग्राम मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर और हल्दी 50 ग्राम शामिल हैं, जो पीओएस मशीन के जरिए मुफ्त दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में अधिकतम सीमा निर्धारित किये जाने से कई जरूरतमंद परिवार वंचित रह जाते हैं। कोरोना के दौरान निराश्रित परिवारों के सर्वेक्षण के बाद लगभग 32 लाख एनएफएसए और गैर-एनएफएसए परिवारों को 5,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
” सोर्स :– ” जागरण ”
