• June 10, 2026 7:31 am

नेपाल से 10 टन टमाटर आयात कर रहा भारत, उत्तर प्रदेश में रियायती दर पर बेची जाएगी

Share More

अगस्त 16 2023 ! पड़ोसी देश नेपाल से आयातित लगभग 5 टन टमाटर ट्रांजिट में हैं और गुरुवार (17 अगस्त) को उत्तर प्रदेश में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर खुदरा बिक्री होगी। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

एनसीसीएफ केंद्र सरकार की ओर से आयात के साथ-साथ टमाटर की घरेलू खरीद भी कर रहा है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को रसोई के मुख्य उत्पादों की ऊंची कीमतों से राहत देने के लिए उन्हें रियायती दर पर खुदरा बिक्री कर रहा है। खुदरा हस्तक्षेप केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के निर्देश पर किया जा रहा है।

इसमें से 3-4 टन कल उत्तर प्रदेश में वितरित किया गया। लगभग 5 टन पारगमन में है और कल यूपी में रियायती दरों पर खुदरा बिक्री की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि कम शेल्फ लाइफ के कारण आयातित टमाटरों को भारत के अन्य हिस्सों में नहीं बेचा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में, आयातित और स्थानीय रूप से खरीदे गए टमाटर दोनों को स्थिर दुकानों के साथ-साथ चुनिंदा स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से बेचा जा रहा है।

राजस्थान में, देश के प्रमुख उत्पादक राज्यों से खरीदे गए टमाटर 50 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचे जा रहे हैं। नेपाल से टमाटर के आगे आयात के बारे में पूछे जाने पर जोसेफ चंद्रा ने कहा, ‘नेपाल से आयात क्रमबद्ध तरीके से किया जाएगा क्योंकि कुछ राज्यों की मंडियों में घरेलू आवक शुरू हो गई है।’ बता दें कि मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में टमाटर की नई फसल की आवक थोक मंडियों में शुरू हो गई है और कीमतें भी कम हो रही हैं।

15 अगस्त को घटकर 88.22 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि एक महीने पहले यह 97.56 रुपये प्रति किलोग्राम थी। आंकड़ों से पता चलता है कि इसी तरह, टमाटर की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत एक महीने पहले के 118.7 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर अब 107.87 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। प्रमुख खरीद केंद्रों में भारी बारिश के कारण टमाटर की कीमतें दबाव में आ गई हैं।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *