• May 20, 2024 2:35 pm

प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी निशुल्क कोचिंग, सिविल सेवा में लड़कियों का रुझान ज्यादा

03 मई 2022 | उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 13 जून से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निशुल्क कक्षाएं शुरू हो रही हैं। योजना का तीसरा बैच इस बार शुरू होगा। अभ्युदय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके तहत सिविल सर्विस, मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ, बैंकिंग सहित अन्य प्रशासनिक सेवाओं और सुरक्षा सेवाओं से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

मेरठ में 1380 छात्रों को मिला एडमिशन
कोचिंग के तीसरे सत्र में मेरठ जिले में 1380 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिला है। उन्हें निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इस वर्ष प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में आईएएस और पीसीएस की तैयारी करने के लिए 745, नीट के लिए 231 तथा जेईई के लिए 129 तथा एनडीए और सीडीएस के लिए 275 छात्र-छात्राओं को सेलेक्शन हुआ है। ऑफलाइन कक्षाएं 13 जून 2022 से शुरू होंगी।

कोचिंग के लिए मिलेगा लिंक
छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना मेरठ मंडल के टेलीग्राम चैनल का लिंक मैसेज किया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं को लिंक का मैसेज नहीं मिला है, वे वॉट्सएप नंबर 7088264764 पर संपर्क करें। अपना नाम, प्रतियोगिता की जानकारी लिखकर मैसेज भेजकर स्टूडेंट लिंक ले सकते हैं। इस बार भी ऑफलाइन, ऑनलाइन दोनों ही कक्षाएं होंगी। काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

छात्रों से ज्यादा छात्राओं के प्रवेश
इस साल कोचिंग में आईएएस पीसीएस की तैयारी करने के लिए 745 में से 435 छात्राएं हैं। छात्राओं में आईएएस पीसीएस के प्रति अधिक रुझान दिखाई दे रहा है। नीट में भी 231 में से 129 छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *