• May 13, 2024 10:09 am

नए सत्र से बच्चे की उम्र साढ़े 5 साल अनिवार्य; 2 चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

   27 जनवरी 2023 | हरियाणा में अब पहली कक्षा में एडमिशन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा आयु संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार, अब 6 वर्ष के बच्चे ही पहली कक्षा में दाखिला ले पाएंगे। हालांकि एक साल के लिए बच्चों को 6 माह की छूट दी गई है। इसलिए नए सत्र से साढ़े 5 साल के बच्चे भी पहली कक्षा में दाखिला ले पाएंगे।

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को पत्र जारी करते हुए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत निर्देश दिए हैं। पूरे देश में स्कूल प्रवेश की आयु एक समान करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए हरियाणा में भी प्रवेश की आयु 6 वर्ष करने की प्रक्रिया 2 चरणों में पूरी होगी।

नए सत्र से साढ़े 5 वर्ष आयु अनिवार्य
1 अप्रैल से आरंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए पहली कक्षा में एडमिशन की आयु 31 मार्च 2023 तक 5 वर्ष 6 माह होनी चाहिए। वहीं विद्यार्थी एडमिशन के लिए पात्र होंगे, जिनकी आयु 1 अप्रैल 2023 को 5 साल 6 माह की पूरी हो चुकी है।

2024-25 सत्र से 6 वर्ष के बच्चों को मिलेगा दाखिला
1 अप्रैल 2024 को शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश को लेकर आयु सीमा अलग की गई है। 2024-25 सत्र से एडमिशन की न्यूनतम आयु 31 मार्च 2024 को 6 वर्ष होना अनिवार्य है। जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 6 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे ही पहली कक्षा में दाखिला ले पाएंगे।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *