• June 29, 2024 7:24 am

बदलते मौसम से बढ़ रही सर्दी खांसी में फायदेमंद है फल

31 जनवरी 2023 | शहर में लगातार बदल रही मौसम के स्वभाव का सीधा असर आपकी सेहत पर देखने को मिलता है इसमें सर्दी खांसी की समस्या अक्सर कर बढ़ जाती है। ऐसे में खांसी होने पर खाने पीने को लेकर परहेज भी शुरू हो जाते हैं। ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो खांसी की शिकायत को अधिक बढ़ा दें। खांसी के दौरान फलों के सेवन को लेकर भी कई तरह के भ्रम हैं। लोग सलाह देते हैं कि खांसी जुकाम होने पर खट्टे फल या रसीले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खांसी की समस्या बढ़ जाती है। आइए आप भी जानिए की खांसी होने पर कौन से फल खाएं और कौन से नहीं..। आहार और पोषण विशेषज्ञ के अनुसार, खांसी की समस्या में सिट्रिक फलों का सेवन करवना चाहिए। सिट्रिक फल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। इनके सेवन से खांसी की समस्या कम होती है।

किवी भी लाभकारी

खांसी की शिकायत में किवी का सेवन असरदार है। किवी में विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में होता है, जिसका सेवन एलर्जी और इंफेक्शन को कम करता है और इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करता है।

सेब का सेवन करें

विशेषज्ञ बताते हैं कि खांसी आने पर सेब का सेवन भी कर सकते हैं। सेब खाने से खांसी कम हो सकती है। सेब में पाएं जाने वाले औषधीय गुण वायरल इंफेक्शन को दूर करते हैं।

इससे करें परहेज:

किसी फल से एलर्जी होती है, तो उसका सेवन न करें। ध्यान देने योग्य बात ये है कि खांसी आने पर रात या शाम के वक्त खट्टे फलों का सेवन कम करना चाहिए। इसके अलावा अगर फल फ्रिज में रखें हैं, तो उनके सेवन से बचना चाहिए।

 

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *