• June 6, 2026 11:34 pm

16 दिन में 14 बार बढ़ी ईंधन की कीमतें, जानें आज कितनी चुकाना होगी पेट्रोल- डीजल की कीमत

Share More

6 अप्रैल 2022 |

  • पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे का इजाफा
  • डीजल के रेट में भी 80 पैसे की बढ़त

 दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश की सरकारी कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) और सरकार के अनुसार पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें इसी कच्चे तेल के अनुरूप तय की जाती हैं। लेकिन देश की जनता को यह बात पचती नहीं, जब चुनाव के दौरान कंपनियां कच्चे तेल में तेजी होने के बावजूद वाहन ईंधन के रेट बढ़ाने का दमखम नहीं दिखा पातीं। इस चुनाव से पहले भी कुछ ऐसा देखने को मिला है, जब चुनाव खत्म होने के बाद 16 दिनों में 14 बार कीमतें बढ़ाई गईं।

देश में हालात यह हैं कि पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुकी है। यह स्थिति देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की है। बाकी शहरों में वाहन ईंधन के भाव में आग लगी हुई है। बात करें आज (06 अप्रैल 2022, मंगलवार) की तो पेट्रोल के कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। डीजल के दाम में भी 80 पैसे ज्यादा देने होंगे। आइए जानते हैं आज के दाम…

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 115.12 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 104.77 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 99.83 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *