• June 5, 2026 3:34 am

Gadar 2 : सिनेमाघरों के बाद TV पर मचेगा गदर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Share More

रायपुर। सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर के जश्न के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि तारा सिंह के साथ गदर 2 एक बार फिर आपकी स्क्रीन पर लौट रही है, जो ओरिजिनल ब्लॉकबस्टर का वहीं जोश जगाएगी. सिनेमाघरों में इस फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब 15 मार्च को रात 8 बजे एंड पिक्चर्स पर एक्टर सनी देओल की गदर 2 प्रीमियर होने जा रही है.

सनी पाजी की दमदार परफॉर्मेंस ने एक बार फिर उन्हें बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन हीरोज में से एक के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया. इस फिल्म के दिलचस्प ओरिजिनल गाने हमें एक म्यूज़िकल सफर पर ले जाते हैं, जो सिनेमाई अनुभव को और बढ़ाते हैं, दिलों के तार छेड़ जाते हैं और कहानी में जज़्बात जगाते हैं. “उड़ जा काले कावा” और “मैं निकला गड्डी लेके” दर्शकों के दिलों को छू जाते हैं और घर वापसी की इस कहानी में चार चांद लगाते हैं. दूरदर्शी निर्देशक अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित, “गदर 2” सनी देओल और अमीषा पटेल की शानदार जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर लाती है, जो जबर्दस्त एक्शन और यादगार डायलॉग्स का संगम पेश करती है, जो 22 वर्षों का जश्न है.

एक्टर उत्कर्ष शर्मा, एक्ट्रेस सिमरत कौर और दमदार नेगेटिव लीड, मनीष वाधवा को प्रस्तुत करते हुए “गदर 2” एक पिता और पुत्र का अटूट रिश्ता दिखाती है. सनी और अमीषा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली केमिस्ट्री इस पूरे अनुभव में आकर्षण जोड़ती है, जिससे यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए जरूर देखने लायक बन जाती है.

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने इस फिल्म को लेकर कहा कि “मैं बेहद खुश और भाग्यशाली हूं कि ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्म का सीक्वल बना. इतिहास में ऐसा बहुत कम हुआ है कि कल्ट फिल्मों के सीक्वल बने हों, जैसे मुगल-ए-आज़म, मदर इंडिया और शोले, इनमें से कुछ नाम हैं. उन्होंने कहा, सकीना का किरदार मेरे सभी किरदारों में से मेरा पसंदीदा किरदार है. एक्टर सनी देओल के साथ फिर से जुड़ना और वो भी तारा सिंह के रूप में बड़ा खुशनुमा अनुभव रहा, क्योंकि जब भी तारा और सकीना साथ आते हैं, वे स्क्रीन पर अपना जादू चलाते हैं. जब हम कैमरे के सामने होते हैं, तो हमें बहुत ज्यादा कोशिश नहीं करनी पड़ती है, भावनाएं स्वाभाविक रूप से आती हैं. यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें पारिवारिक मूल्य हैं, शानदार संगीत, धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस और सीटीमार दृश्य हैं. जब स्क्रीन पर गाने बजते हैं तो यह थिएटर को नाइट क्लब में बदल देते हैं, यह एक त्यौहार की तरह है. हम आभारी हैं कि ‘गदर 2’ को भी वैसी ही प्रतिक्रिया मिली. मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मैं इसका हिस्सा हूं. मुझे खुशी है कि भगवान ने हमें सकीना और तारा की भूमिका फिर से निभाने और नया सिनेमाई इतिहास रचने और रिकॉर्ड बनाने का मौका दिया.

वहीं उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि, गदर 2 के लिए दर्शकों का जबर्दस्त प्यार और समर्थन वाकई खुशी देता है. यह लोगों के साथ फिल्म के लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते का सबूत है. सिमरत कौर ने अपने डेब्यू के बारे में बताते हुए कहा, इन मेगा स्टार्स के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देना एक रोमांचक और नया अनुभव था. ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना एक खुशी की बात थी, जिसने लोगों से इस तरह का गहरा रिश्ता बनाया. गदर 2 एक फिल्म से कहीं आगे है.

निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, “गदर 2” के साथ देशभक्ति, सच्चे प्यार और बहादुरी के सार को वापस लाना एक मजेदार अनुभव है. यह एक सच्ची ब्लॉकबस्टर थी. नए कलाकारों के साथ काम करने से कहानी में कुछ दिलचस्प पहलू जुड़ गए, जिससे यह एक खुशनुमा एहसास बन गया. यह फिल्म और इसकी ओरिजिनल पिता-पुत्र की एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो तारा और जीते का सफर दिखाती है.

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *