• April 30, 2024 9:11 am

आजादी के 75 वर्ष पर दक्षिण विधानसभा में धूमधाम से निकली गौरव यात्रा

09 अगस्त 2022 | आज 9 अगस्त क्रांति दिवस को  रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर पदयात्रा का आगाज हुआ ।।गोवर्धन चौक से सुबह 10:00 बजे महापौर एज़ाज़ ढेबर,, भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सनी अग्रवाल ,,जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं यात्रा प्रभारी प्रमोद दुबे ने भगवान श्री कृष्ण की आरती कर यात्रा के शुभारंभ तिरंगा झंडा दिखाकर किया।। गौरव यात्रा में जगह जगह कांग्रेसियों द्वारा घरों में जाकर निशुल्क तिरंगा झंडा बांटा  तथा 75 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी ने किस प्रकार से इस देश को आजाद करा कर के सुई से लेकर हवाई जहाज बनाई तक की कहानी लोगों को सुनाई ।।साथ ही भूपेश बघेल सरकार के द्वारा जनहित में लिए जा रहे निर्णय की जानकारी घर-घर में पहुंचाई गई। दक्षिण विधानसभा के यात्रा के प्रभारी प्रमोद दुबे ने बताया कि सरकार आने के बाद 60 साल से आयु के ऊपर के लोगों को एकमुश्त ₹10000 ,,गरीब व्यक्तियों को कम दरों में घर, नियमितीकरण कानून,, गोल बाजार का मालिकाना हक,, बिजली बिल हाफ,, स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नए कदम ,,,इन बातों को भी पदयात्रा के दौरान लोगों तक पहुंचाया गया ।।।प्रमोद दुबे ने बताया कि आज की यात्रा सिविल लाइन भगवती चरण शुक्ला वार्ड होते हुए काली माई मंदिर में समापन हुआ यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर एज़ाज़ ढेबर,नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे सुशील सनी अग्रवाल ,गिरीश दुबे ,ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर, प्रशांत ठेंगड़ी ,जगदीश कलश आकाशदीप शर्मा, इंद्रजीत गहलोत ,नीलम नीलकंठ जगत,योगेश निर्मल कर, अशोक राज आहूजा, जगदीश आहूजा, तेज कुमार बजाज,, कमलेश नाथवानी ,पार्षद उत्तम साहू ,डॉ विष्णु राजपूत ,मनोज ठाकुर ,सुयश शर्मा ,मुन्ना मिश्रा, प्रदीप सियानी ,आशुतोष शर्मा, राधा राजपाल, आशा चौहान सुनीता शर्मा ,कल्पना सागर, डॉक्टर कुर्रे वार्ड अध्यक्ष बाबा मसिह, अमित नायडू ,नीलकंठ जगत,महेश सोनी,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
कल 10 तारीख को 9 बजे जैन स्तूप सिटी कोतवाली से यात्रा प्रारंभ होगी।।

सोर्स;-” प्रमोद दुबे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *