• June 7, 2026 6:52 pm

सोना 52 हजार और चांदी 63 हजार रुपए के नीचे आई, यहां देखें आज के दाम

Share More

03 मई 2022 | अक्षय तृतीया के एक दिन पहले यानी आज 2 मई को सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 649 रुपए सस्ता होकर 51,406 रुपए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर साढ़े 3 बजे सोना 729 रुपए की गिरावट के साथ 51,025 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

1,900 रुपए से ज्यादा सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 1,954 रुपए सस्ती होकर 62,820 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर दोपकर साढ़े 3 बजे ये 1,055 रुपए की गिरावट के साथ 63,294 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

3 मई को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया
देशभर में अक्षय तृतीया का त्‍योहार 3 मई को मनाया जाएगा। इस मौके पर ह‍िंदू धर्म में सोना और चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी कीमत में ग‍िरावट का फायदा उठा सकते हैं।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता।

कैरेट हिसाब से समझें सोने की शुद्धता
1 कैरेट गोल्ड का मतलब होता है 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण में इस्‍तेमाल सोने की शुद्धता 91.66 फीसदी।

1 कैरेट सोने की कीमत कैसे निकालें?
मसलन 24 कैरेट सोने का रेट 51,000 रुपए है और बाजार में इसे खरीदने जाते हैं तो 22 कैरेट सोने का दाम (45000/24)x22=46,750 रुपए होगा। ऐसे ही 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी तय होगी। (45000/24)x18=38,250 जबकि ये ही सोना ऑफर के साथ देकर ज्वैलर आपको ठगते हैं।

कैरेटशुद्धता (%)
2499.9
2395.8
2291.6
2187.5
1875.0
1770.8
1458.5

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *