• June 7, 2026 11:46 am

अक्षय तृतीया के पहले सोने ने बनाया रिकार्ड, रायपुर में 60 हजार पार पहुंचा, चेक करें लेटेस्‍ट रेट

Share More

14 अप्रैल 2023 |  अक्षय तृतीया के पहले सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से नई ऊंचाईयों को छू रहा है। गुरुवार देर रात रायपुर सराफा बाजार में सोना 60 हजार रुपये पार होकर 60300 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) हो गया। इसी प्रकार चांदी 71000 रुपये प्रति किलो हो गई। चार महीनों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में 4000 रुपये की तेजी आइ है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति देखते हुए सोना अगले दो महीनों में 64 से 65 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच सकता है।

चार महीनों में चार हजार रुपये हुआ महंगा,चांदी भी चार हजार उछली

सराफा संस्थानों में अभी अक्षय तृतीया को देखते हुए गहनों की नई रेंज आइ है। पारंपरिक गहनों के साथ ही नए फैशनेबल गहनों के कलेक्शन उपलब्ध है। इसके साथ ही लाइटवेट गहनों की भी नई रेंज है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार को देखते हुए सोना और महंगा हो सकता है,इसे देखते हुए खरीदारी का यह समय काफी अच्छा है।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *