• June 8, 2026 3:12 am

गिरावट के बावजूद सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति तोला पर स्थिर

Share More

नई दिल्ली, 19 मार्च। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज सर्राफा बाजार में करेक्शन होता नजर आया। सोना आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। चांदी में भी आज गिरावट का रुख बना रहा। आज की गिरावट के बावजूद सोना 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से ऊपर बना हुआ है लेकिन चांदी आज की गिरावट की वजह से 67 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे लुढ़क गई। आगामी दिनों में शादी के मुहूर्त को देखते हुए सोने की कीमत और बढ़ने की सम्भावना जताई जा रही है. साथ ही इस सीजन में सोने की मांग भी लगातार बढती जा रही है।

(वी.के. झा)


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *