• June 9, 2026 2:20 am

घरेलू हवाई यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, अक्‍टूबर की आमद देख एयरलाइनों का बढ़ा उत्‍साह

Share More

19 नवम्बर 2021 | देश का विमानन क्षेत्र हवाई यातायात के मामले में कोविड-पूर्व के स्तर के करीब पहुंच गया है और इसमें वृद्धि जारी रहेगी। अधिकारियों ने यहां विंग्स इंडिया-2022 के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो 24 से 27 मार्च तक हैदराबाद में आयोजित किया जाना है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर नागर विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव उषा पाधी ने कहा कि स्थिति लगभग सामान्य हो रही है और हम महामारी-पूर्व के करीब 85 प्रतिशत पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर माह में 70.46 प्रतिशत बढ़कर 89.85 लाख पर पहुंच गई। नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 52.71 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से सफर किया था।

आंकड़ों के अनुसार, विमानन कंपनी इंडिगो से अक्टूबर के दौरान सबसे अधिक 48.07 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो अक्टूबर में घरेलू स्तर पर हवाई यात्रा करने वाले कुल यात्रियों का 53.5 प्रतिशत है। वही Air India के जरिये पिछले माह में 10.61 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की। इसके अलावा टाटा-एसईए के सयुंक्त उद्यम विस्तार से अक्टूबर के दौरान 6.96 लाख, एयरएशिया इंडिया से 5.72 लाख यात्रियों ने सफर किया।

Source :-“जागरण”


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *